Last updated: September 22nd, 2025 at 04:15 pm

वाराणसी। विमेंस स्पिरिट क्रिएशन सोसायटी एवं WSC ओसम क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संकल्प बनारस होटल, महमूरगंज में डांडिया रास का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन की मुख्य संयोजक सोनी जायसवाल रहीं।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गरबा पोशाक पहनकर साज-श्रृंगार किया और उत्साहपूर्वक गरबा नृत्य किया। सुरों की महफ़िल अखिल केशरी ने अपने मधुर संगीत से सजाई, वहीं डीजे रोडले अमित ने गरबा सॉन्ग और म्यूजिक से माहौल को और जीवंत बना दिया।
सोनी जायसवाल ने महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने के लिए होम मेड स्टॉल की भी व्यवस्था कराई, जिसमें शुभी अग्रवाल सहित कई महिलाओं ने घरेलू कैंडिल और सजावटी सामान प्रदर्शित किए। वहीं प्रतियोगिता विजेताओं को शैफाली द्वारा बनाए गए उत्पाद उपहार स्वरूप भेंट किए गए।
डांडिया रास में कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं—
ऊंची नीची डागरिया सॉन्ग पर मटका गेम
“तू खींच मेरी फोटो” पर फोटो गेम
कपल गेम
बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता
बेस्ट डांडिया स्टिक प्रतियोगिता
बेस्ट डांस प्रतियोगिता
बेस्ट डांडिया क्वीन प्रतियोगिता
विजेताओं को सोनी जायसवाल (समाज सेविका) एवं मुस्कान सेठ ने पुरस्कृत किया। विशेष उपहार के रूप में सभी महिलाओं को गाय माता एवं बछड़े की सुंदर प्रतिमा प्रदान की गई।
कार्यक्रम में आरती राय, कविता जायसवाल, रूबी जायसवाल, वंदना, निधि, पूजा, रीति, प्रभा, ममता, दिशा, श्वेता, परी, सरोज, रीतू, मंजू, गीता, कंचन, नेहा, अंजना, अर्चना सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और नवरात्रि के अवसर पर माता रानी के जयकारे लगाकर मंगल कामनाएं कीं।
सोनी जायसवाल ने सभी महिला सदस्यों का स्वागत कर अभिनंदन किया और आगे भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
![]()
No Comments