Last updated: August 3rd, 2025 at 06:12 am

सासाराम (रोहतास)। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष कैंपों का आयोजन मिशन मोड में शुरू हो चुका है। दिनांक 2 अगस्त से प्रारंभ यह अभियान 1 सितम्बर 2025 तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय तथा नगर निकाय कार्यालयों में निर्वाचकों की सुविधा हेतु विशेष कैम्प कार्यशील रहेंगे।
नगर निगम सासाराम में इन विशेष कैम्पों का विधिवत उद्घाटन नगर आयुक्त द्वारा किया गया, जिसमें नगर निगम के सभी कर्मी, मीडिया प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इन शिविरों में निर्वाचकों को सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन करने के लिए व्यापक सुविधा प्रदान की जा रही है।
क्या कर सकते हैं मतदाता इन शिविरों में?
1. नाम जोड़ने के लिए – फॉर्म-6 भर सकते हैं।
2. नाम में सुधार या स्थानांतरण के लिए – फॉर्म-8 का प्रयोग करें।
3. किसी प्रविष्टि पर आपत्ति हेतु – फॉर्म-7 में आवेदन कर सकते हैं।
4. दस्तावेज जमा करने हेतु – ऐसे मतदाता जिन्होंने दस्तावेज अभी तक नहीं दिए हैं, वे संबंधित कागजात इन शिविरों में जमा कर सकते हैं।
विशेष कैंप सप्ताह के सभी दिन (सोमवार से रविवार) कार्यालय अवधि में कार्यरत रहेंगे। इनमें प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा मतदाताओं को ऑनलाईन आवेदन में मदद, नाम खोजने और बीएलओ से संपर्क कराने में हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
निर्वाचन आयोग का यह विशेष अभियान “कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं” के उद्देश्य को लेकर संचालित किया जा रहा है।
दावा / आपत्ति की अंतिम तिथि 1 सितम्बर 2025 तय की गई है और 30 सितम्बर 2025 को अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
खास बात:
कोई भी नागरिक रोहतास जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र के लिए इन कैंपों में आवेदन कर सकता है, चाहे वह किसी भी प्रखंड या नगर निकाय क्षेत्र में क्यों न हो।
![]()
No Comments