Last updated: November 1st, 2025 at 01:35 am

रोहतास। -महागठबंधन समर्थित कांग्रेस चुनावी कार्यालय का उद्घाटन बक्सर सांसद सह चुनाव प्रभारी सांसद सुधाकर सिंह , सासाराम सांसद मनोज राम व राष्ट्रीय मंत्री कांग्रेस राम किशुन ओझा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा हाथों में पार्टी के झंडे के साथ जय महागठबंधन , जय कांग्रेस , जय तेजस्वी यादव राहुल यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।
वहीं इस दौरान महागठबंधन के हजारों कार्यकर्ता व करगहर विधानसभा के मतदाता मौजूद रहे। वहीं बक्सर सांसद सह चुनाव प्रभारी सुधाकर सिंह ने कहा कि करगहर विधानसभा क्षेत्र 209 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष मिश्रा को अपना कीमती वोट देकर विजयी बनायें। ताकि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाकर बिहार का सर्वांगीण विकास किया जा सके।
करगहर में महागठबंधन के दो प्रत्याशियों के सवाल पर सुधाकर सिंह ने कहा कि आनन-फानन में बिहार में 11 जगहों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भर दिया। मगर अब सब-कुछ ठीक है। संतोष मिश्रा ही एकमात्र महागठबंधन के प्रत्याशी हैं।
सासाराम सांसद मनोज राम ने बताया कि जिस तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी ने पुनः करगहर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संतोष मिश्रा पर अपना विश्वास जताया है उसके लिए मैं सासाराम सांसद होने के नाते उनको धन्यवाद देता हूं।
उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बीस वर्षों तक आम जनता भ्रष्टाचार -घूसखोरी से त्रस्त है उसे निजात दिलाने के लिए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर महागठबंधन की सरकार बनाना है। कांग्रेस प्रत्याशी संतोष मिश्रा को अपना कीमती वोट देकर महागठबंधन के हाथों मजबूत करें। जिससे तेजस्वी यादव की बनने वाली सरकार में करगहर विधानसभा की अहम भूमिका हो। वहीं राष्ट्रीय मंत्री कांग्रेस राम किशुन ओझा ने कहा कि करगहर की जनता पूर्व में भी महागठबंधन के हाथों को मजबूत किया है और अबकी बार भी महागठबंधन के हाथों को मजबूत करते हुए विधानसभा में परचम लहराना है।
![]()
No Comments