Human Live Media

HomeStateBihar31 मार्च 2026 तक हर हाल में जमा करें होर्डिंग टैक्स : नगर पंचायत कोचस सक्रिय

31 मार्च 2026 तक हर हाल में जमा करें होर्डिंग टैक्स : नगर पंचायत कोचस सक्रिय

कोचस (रोहतास)। नगर पंचायत क्षेत्र में होर्डिंग टैक्स को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। सभी 16 वार्डों में नगर
images (11)

कोचस (रोहतास)। नगर पंचायत क्षेत्र में होर्डिंग टैक्स को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। सभी 16 वार्डों में नगर पंचायत के अधिकारी एवं नगर कर्मी लगातार व्यवसाय प्रतिष्ठानों, दुकानों, स्कूलों, होटलों और अन्य व्यावसायिक इकाइयों से संपर्क कर निर्धारित तिथि 31 मार्च 2026 तक हर हाल में होर्डिंग टैक्स जमा करने की अपील कर रहे हैं।

Table of Contents

     

    मामले की जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में बड़े मॉल, स्कूल, होटल और विभिन्न व्यवसाय प्रतिष्ठानों को टैक्स भुगतान के लिए विभाग की ओर से नोटिस भेजा जा रहा है। बावजूद इसके कई प्रतिष्ठान स्वामी अब तक इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में विभाग ने तय किया है कि 31 मार्च 2026 तक सभी से टैक्स वसूली की जाएगी, और बार-बार नोटिस के बाद भी अवहेलना करने वालों को चिन्हित कर जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

     

    कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि निर्धारित तिथि से पहले होर्डिंग टैक्स जमा करने वालों के लिए विभाग ने बेहतर छूट का भी प्रावधान रखा है, ताकि लोग स्वेच्छा से नियमों का पालन कर सकें।

     

    उन्होंने नगर पंचायत वासियों और व्यवसायियों से अपील की कि नगर पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग देने के लिए इस अभियान का हिस्सा बनें और समय पर टैक्स जमा कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

    Loading

    No Comments