Human Live Media

HomeNewsदिल्ली की सड़कों पर ऑटो में घूमते दिखे तेजस्वी यादव, सुरक्षाकर्मियों के साथ सफर का वीडियो वायरल

दिल्ली की सड़कों पर ऑटो में घूमते दिखे तेजस्वी यादव, सुरक्षाकर्मियों के साथ सफर का वीडियो वायरल

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का दिल्ली में अलग अंदाज देखने
tejashwi_yadav_in_auto_rickshaw_video_viral_1791859444603_ANYi_1791859444747_XL7l_2bf28edc-63a7-47da-911a-c56462c8fda9_gjV7

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का दिल्ली में अलग अंदाज देखने को मिला। आमतौर पर सुरक्षा घेरे और एस्कॉर्ट गाड़ियों के बीच नजर आने वाले तेजस्वी इस बार ऑटो रिक्शा में सफर करते दिखाई दिए। रात के समय का उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Table of Contents

    ऑटो की पिछली सीट पर बैठे दिखे तेजस्वी

    वीडियो में तेजस्वी यादव दिल्ली की सड़कों पर चलते एक ऑटो की पिछली सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके साथ कुछ सुरक्षाकर्मी भी ऑटो में मौजूद हैं। पीछे से आवाज आने पर तेजस्वी मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं। उन्होंने यह वीडियो अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर दिल्ली में जुटे विपक्षी नेता

    तेजस्वी यादव का यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्षी दलों का विरोध जारी है। विपक्ष ने मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।

    सोमवार को विपक्षी सांसदों और नेताओं ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर ‘लोकतंत्र के लिए मार्च’ निकाला। इस मार्च में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा, डी. राजा, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले, संजय राउत और दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई नेता शामिल हुए।

    सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC के इस्तीफे की मांग

    विपक्षी नेताओं ने कथित चुनावी अनियमितताओं और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है। विपक्ष की ओर से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और SIR से जुड़े मुद्दों पर हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।

    इससे पहले राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात के लिए समय मांगा था, ताकि उन्हें ज्ञापन सौंपा जा सके। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने मुलाकात से इनकार करते हुए कहा कि संबंधित मुद्दे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में विचाराधीन हैं।

    इसी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच तेजस्वी यादव का दिल्ली में ऑटो से सफर करने वाला वीडियो सामने आया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज की चर्चा हो रही है।

    Loading

    Comments are off for this post.