Last updated: October 13th, 2025 at 03:33 am

कोचस (रोहतास)। नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग ने विशेष अभियान चलाया। एसडीओ अमन कुमार के निर्देश पर जेई राहुल रंजन के नेतृत्व में शनिवार को विभिन्न वार्डों में छापेमारी की गई। इस दौरान टोका लगाकर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए चार उपभोक्ता पकड़े गए।
जेई राहुल रंजन ने बताया कि जांच के दौरान पुष्पा देवी पर ₹16,828, लीलावती देवी पर ₹15,538, गीता देवी पर ₹10,860 तथा अनिता कुमारी पर ₹9,758 का जुर्माना किया गया है। सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
एसडीओ अमन कुमार ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे विधिवत मीटर से ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
![]()
No Comments