Human Live Media

HomeStateBiharरोहतास में जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम का जोरदार शुभारंभ, महिलाओं और सभी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए रंगोली, शपथ और सेल्फी अभियान का आयोजन

रोहतास में जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम का जोरदार शुभारंभ, महिलाओं और सभी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए रंगोली, शपथ और सेल्फी अभियान का आयोजन

रोहतास (11 अक्टूबर 2025) : बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के मल्टी पर्पस हॉल
IMG-20251011-WA0022

रोहतास (11 अक्टूबर 2025) : बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के मल्टी पर्पस हॉल में आज जिला स्तरीय स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी महोदया, रोहतास द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, नोडल और जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Table of Contents

     

    जिला पदाधिकारी महोदया ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से कहा कि पिछली बार महिला मतदान प्रतिशत पुरुषों की तुलना में कम था, जिसे इस बार चरणबद्ध जागरूकता अभियान से सुधारने का लक्ष्य रखा गया है। सभागार में उपस्थित सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे अधिक से अधिक महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएंगी।

     

    जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से बताया कि मतदान करने में असमर्थ महिलाओं के लिए गाड़ी की व्यवस्था, कतार (लाइन) प्रबंधन, वेटिंग रूम और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर नागरिक को अपना मतदान करना चाहिए और अपने अधिकार का हनन नहीं होने देना चाहिए। उनका संदेश था कि “भारतीय लोकतंत्र में वोट आपका आवाज है, इसे विवेक और बुद्धि से अवश्य प्रयोग करें।”

     

    कार्यक्रम में जिले के स्वीप आइकन को भी सम्मानित किया गया। इसमें राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति कुमारी, दिव्यांगजन राष्ट्रीय पैरा एथलीट शेखर चौरसिया और बिहार के पद्मश्री अशोक कुमार विश्वास मौजूद रहे। इसके अलावा, रोहतास के शुभंकर लिट्टी बाबू के रचनाकार हर्षित कुमार को चेक देकर सम्मानित किया गया।

     

    महिलाओं द्वारा बनाए गए रंगोली के माध्यम से मतदान जागरूकता अभियान को भी सराहा गया। जिला पदाधिकारी ने सेल्फी अभियान और हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की और सभी जनता से मतदान की शपथ लेने का आह्वान किया।

     

    इस अवसर पर शहर के जाने-माने डॉ. कीर्ति पाराशर, वकील प्रतिभा पल्लवी और राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति कुमारी ने उपस्थित महिलाओं और जनता को मतदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही, लोक संगीत के माध्यम से कला जत्था ग्रुप ने “जागो रे जागो देश के मतदाता” गीत प्रस्तुत कर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

     

    अंततः सभी उपस्थित नागरिकों ने संकल्प लिया कि वे शहर और प्रखंडों में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। अधिकारीयों ने उम्मीद जताई कि जैसे रोहतास शिक्षा में आगे है, उसी तरह इस बार मतदान प्रतिशत में रोहतास जिला पूरे बिहार में सबसे आगे रहेगा।

    Loading

    No Comments