Last updated: September 21st, 2025 at 03:24 am

सासाराम: जिला पदाधिकारी, रोहतास के अध्यक्षता में शुक्रवार को डीआरडीए, रोहतास के सभा कक्ष में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, सभी अंचलाधिकारी एवं जिला मुख्यालय स्थित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जनता दरबार में लगभग 98 लोग पहुंचे। राजस्व, विकास एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को विषयवार अलग-अलग पंक्तियों में बैठाकर सभी आवेदकों की सुनवाई की गई। संबंधित विभागीय पदाधिकारियों ने मौके पर ही आवेदकों से साक्षात्कार कर उनकी शिकायतें सुनीं। जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों को त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को हस्तगत कराया।
जनता दरबार में कई महत्वपूर्ण भूमि विवाद और अतिक्रमण के मामले उठे।
राधेश्वर पासवान ने शिवसागर प्रखंड के इलाहीचक मौजा में 52 डिसमिल भूमि पर अतिक्रमण हटाने का मामला रखा। इसे अंचलाधिकारी शिवसागर को भेजा गया।
राजु कुमार, ग्राम कझाव ने खरीदगी भूमि से बेदखल किए जाने की शिकायत की, जिस पर एसडीओ व एसडीपीओ सासाराम को कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
भरत गोसाई, ग्राम नोनहर ने तीन डिसमिल भूमि पर विपक्षी द्वारा बेदखल का प्रयास रोकने का आवेदन दिया। इसे बिक्रमगंज एसडीपीओ और सूर्यपुरा थाना अध्यक्ष को अग्रसारित किया गया।
ज्ञानचन्द्र सिंह, ग्राम अलीगंज ने भूमि विवाद का मामला उठाया, जिसे एसडीओ बिक्रमगंज को भेजा गया।
मनोज चौधरी, ग्राम कुम्हऊ ने खरीदगी जमीन पर खेती करने से रोकने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की, जिस पर एसडीओ व एसडीपीओ सासाराम को निर्देशित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा ताकि आम जनता को शीघ्र न्याय मिल सके।
![]()
No Comments