Human Live Media

HomeStateBiharजिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, 7500 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, 7500 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रोहतास। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप
IMG-20251015-WA0056

रोहतास। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा रोहतास श्री विनय प्रताप उपस्थित रहे। साथ ही सुश्री विनीता कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता, श्री आशीष रंजन, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं मो० अफताब आलम, जिला दिव्यांगजन पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Table of Contents

     

    प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, रोहतास श्री आशीष रंजन ने सभी खिलाड़ियों को स्वीप (SVEEP) के तहत मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेलों के साथ-साथ युवाओं का लोकतंत्र में सक्रिय योगदान भी आवश्यक है।

     

    कार्यक्रम के समापन पर वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा रोहतास श्री विनय प्रताप ने सफल आयोजन में सहयोग देने वाले कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि “खिलाड़ी केवल जिले का नहीं, बल्कि राज्य और देश का गौरव बढ़ाते हैं।” उन्होंने खिलाड़ियों को ओलंपिक की तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।

     

    यह प्रतियोगिता 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 7500 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभागिता की। विजेता खिलाड़ी अब प्रमंडल स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिसके बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे।

     

    विजेता टीमों की सूची :-

     

    कबड्डी

     

    बालिका अंडर-14 : जेडीएस, इन्द्रपुरी, तिलौथू

     

    बालिका अंडर-17 : उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बराढ़ीकला

     

    बालिका अंडर-19 : उच्च माध्यमिक विद्यालय, अगरसीडिहरा

     

    बालक अंडर-14 : डीपीएस, बिक्रमगंज

     

    बालक अंडर-17 : हरवंश नारायण +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेलवाई

     

    बालक अंडर-19 : डीपीएस, बिक्रमगंज

     

     

    रग्बी

     

    बालक अंडर-14 : सेंट अन्ना, बुढ़न

     

    बालक अंडर-17 : सेंट अन्ना, बुढ़न

     

     

    वॉलीबॉल

     

    बालक अंडर-14 : डीपीएस, बिक्रमगंज

     

    बालक अंडर-17 : डीएवी, कटार

     

    बालक अंडर-19 : उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गोवर्धनपुर

     

    बालिका अंडर-17 : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कैथी (संझौली)

     

    बालिका अंडर-19 : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कैथी (संझौली)

     

     

    पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती नूतन कुमारी, सामान्य शिक्षिका, उच्च विद्यालय, तिलौथू ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री प्रभात कुमार पाठक, उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा कार्यालय, रोहतास के नेतृत्व में हुआ।

     

    इस अवसर पर सभी अतिथियों ने जिला के उभरते खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। खिलाड़ियों के उत्साह और जोश ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

    Loading

    No Comments