Last updated: December 13th, 2025 at 04:52 am

कोचस (रोहतास)। करगहर प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार कोचस की नई आपूर्ति पदाधिकारी सुरभि राज ने शुक्रवार को संभाल लिया। इससे पूर्व कार्यरत आपूर्ति पदाधिकारी श्रीराम मिश्र के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाजसेवियों ने उन्हें अंग–वस्त्र एवं फूलमाला भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी।
पदभार ग्रहण करने के बाद आपूर्ति पदाधिकारी सुरभि राज ने कहा कि करगहर क्षेत्र के सभी पीडीएस डीलर किसी भी समस्या की स्थिति में बिना संकोच संपर्क करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला अनाज गरीबों एवं अंतिम पायदान तक पहुंचे, यह विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी स्तर पर कोई बाधा या कठिनाई आती है, तो वे सीधे जानकारी दें ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए वे पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगी।
![]()
No Comments