Human Live Media

HomeStateBiharमेंहदी के रंग में छलकी लोकतंत्र की उमंग, महिला मतदाताओं ने लिया मतदान का संकल्प वोट करेगा बिहार, अपनी सरकार चुनेगा बिहार

मेंहदी के रंग में छलकी लोकतंत्र की उमंग, महिला मतदाताओं ने लिया मतदान का संकल्प वोट करेगा बिहार, अपनी सरकार चुनेगा बिहार

रोहतास। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत बुधवार को
IMG-20251015-WA0059

रोहतास। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ाना था।

Table of Contents

     

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं और युवतियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी हथेलियों पर आकर्षक डिजाइनों के साथ लोकतंत्र, मतदान और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ी थीम को मेंहदी के माध्यम से अभिव्यक्त किया। कई प्रतिभागियों ने “मेरा वोट, मेरा अधिकार”, “वोट करेगा बिहार” और “अपनी सरकार चुनेगा बिहार” जैसे संदेशों को मेंहदी के रूप में सजाया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

     

    इस अवसर पर महिलाओं ने 11 नवंबर को मतदान करने की शपथ ली और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिले में अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रहा है, ताकि हर मतदाता मतदान केंद्र तक पहुँचे और लोकतंत्र को मजबूत बनाए।

     

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा कहा कि महिलाओं की भागीदारी से मतदान प्रतिशत में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के रचनात्मक आयोजन मतदान के प्रति जनसहभागिता बढ़ाने में प्रभावी साबित हो रहे हैं।

     

    स्वीप कार्यक्रम के तहत आगे भी विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक और जन-संपर्क आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, ताकि जिले के हर मतदाता को मतदान के महत्व से जोड़ा जा सके।

    Loading

    No Comments