Last updated: July 25th, 2025 at 09:58 am

सासाराम : चेनारी पावर हाउस के परिसर से गुप्ता धाम कांवरिया संघ के बैनर तले हजारों हजार की संख्या में कांवरियों की एक जत्था को बक्सर के लिए रवाना की गई.बक्सर से कावरिया 130 किलोमीटर पैदल चलकर गुप्ताधाम पहुंचकर सावन की तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक करेंगे. कांवरियों की जत्था को स्थानीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम जन सुराज के नेता रमेश तिवारी, राजद प्रखंड अध्यक्ष धनंजय मिश्रा जिला परिषद प्रतिनिधि चंदन सिंह ने संयुक्त रूप से ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे पहले सुबह से ही शिवसागर, चेनारी, कुदरा ,रामपुर व अन्य प्रखंड से भारी संख्या में कावरिया पावर हाउस में जमा होने लगे. वहाँ समिति द्वारा निर्धन कावरिया को कमेटी द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें जत्था में शामिल की गई.पावर हाउस स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में पूजा अर्चना की. तथा कांवर पूजा का भी आयोजन की गई.स्थानीय विधायक मुरारी गौतम ने कहा कि ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में भगवान भोले की पूजा अर्चना करें .सभी लोग शालीनता पूर्वक नशा मुक्त होकर मंजिल तक पहुंची है पूजा अर्चना कीजिए पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा में तत्पर है उन्होंने कहा कि सरकार से चेनारी से गुप्ता धाम तक सड़क, मे कार्य कर रही है गुप्ता धाम में समुचित व्यवस्था के अलावे बिजली पानी ,दवाई के लिए पर्यटक विभाग को पत्र भी लिखा गया है. भक्त अपने हौसले के बल पर इतने कठिन डगर तय करते हैं. भक्तों की टीम अपने साथ साथ सारी संसाधन लेकर रवाना हुए हैं .हरी झंडी दिखाने के बाद भव्य निकाला गया जुलूस चेनारी पावर हाउस परिसर से ,झांकी व दर्जन वाहनों मोटरसाइकिल के साथ पैदल भव्य जुलूस निकाला गाजे-बाजे व डीजे की धुन पर थिरकते हुए .पावर हाउस स्टेशन से शहीद संत सिंह चौक, से मुख्य बाजार डाक बंगला परिसर, विआईपी कॉलोनी, चांदनीचौक, गांधी चौक इंदिरा चौक होते हुए नई पानी टंकी, भरंदुआ शिव मंदिर पर पहुंचा यहां से बजार कर्पूरी चौक प्रखंड कार्यालय होते लांजी गणेश मंदिर के समीप पहुंचा.वहां से श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर.बस व वाहनों से बक्सर के लिए रवाना हुए. जहां कांवरिया बक्सर से गंगाजल लेकर पैदल गुप्ता धाम के लिए निकलेंगे.सोमवार को जलाभिषेक करेंगे. इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी.जगह जगह पर समाजसेवी द्वारा उनकी स्वागत की जा रही थी.डीजे व अन्य वाद्य यंत्रों के धुन पर कांवरिया थिरक भी रहे थे . इस दौरान भारी संख्या में महिला कांवरिया भी जुलूस में शामिल हुई थी. कमेटी के द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष पंकज तिवारी और संचालन राजा गुप्ता ने किया मौके ऋषि तिवारी, पप्पू चौबे, रमाकांत मिश्रा, मनीष दुबे, मंटू पाल ,योखन यादव ,साहेब मिश्रा ,दामोदर साह, दीपक चौबे, राजू तिवारी, प्रिंस दुबे,अर्पण सोनी, राजकिशोर पाल धनंजय मिश्रा आदि लोग शामिल थे
![]()
No Comments