Last updated: October 8th, 2025 at 03:00 am

नोखा (रोहतास) – रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगहर गांव के समीप सोमवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सासाराम से बिक्रमगंज की ओर जा रही ऑटो के सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मृतकों में बिक्रमगंज के करमैनी खुर्द गांव निवासी श्रीकांत प्रसाद, एक अन्य अज्ञात व्यक्ति और नोखा निवासी ललन प्रसाद के पुत्र आशीष कुमार शामिल हैं।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार फरार हो गए। इस क्रम में स्थानीय लोगों ने एक शख्स को पकड़ कर पीटा, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी जप्त कर लिया है।
नोखा थाने के सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि घायलों को तुरंत सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाए गए, जहां परिजनों की उपस्थिति में उनका पोस्टमार्टम कराया गया। नोखा सीईओ किशोर पासवान ने भी हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन लोगों की मौत हुई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
![]()
No Comments