Human Live Media

HomeStateBiharरेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

नोखा। थाना क्षेत्र के कोन और दोन गांव के बीच मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा हो गया। आरा-सासाराम
Screenshot_20250903_103141_WhatsAppBusiness

नोखा। थाना क्षेत्र के कोन और दोन गांव के बीच मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा हो गया। आरा-सासाराम रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के सोतवा गांव निवासी स्वर्गीय शिवकुमार पाल के पुत्र नीरज कुमार पाल के रूप में की गई।

Table of Contents

     

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नोखा रेलवे स्टेशन से सासाराम की ओर जा रही ट्रेन के सामने युवक अचानक आ गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर पटरी पर बिखर गया।

     

    घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ जवान सर्वजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को ट्रैक से हटाकर रेल यातायात बहाल कराया। मृतक के मोबाइल से सिम निकालकर अन्य मोबाइल में डालकर उसके सेव नंबर पर संपर्क किया गया, जिससे पहचान सुनिश्चित हो सकी। बाद में पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार पाल भी घटनास्थल पहुंचे और कटे हुए पैर से शव की पहचान की।

     

    सूचना पाकर नोखा थाना के दरोगा अभय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

     

    हादसे की खबर मिलते ही मृतक के गांव सोतवा में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Loading

    No Comments