Human Live Media

HomeStateBiharसासाराम में ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

सासाराम में ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

सासाराम। डीडीयू–गया रेलखंड पर सोमवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती और
IMG-20251116-WA0007

सासाराम। डीडीयू–गया रेलखंड पर सोमवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती और एक महिला की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Table of Contents

    पहली घटना सासाराम स्टेशन के पश्चिमी हिस्से की है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय जिया कुमारी की मौत हो गई। वह शिवसागर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी बहादुर यादव की पुत्री थी। बताया जाता है कि जिया कोचिंग के लिए सासाराम आई थी, इसी दौरान अचानक ट्रेन की झटके से उसकी मौत हो गई।

    दूसरी घटना बेदा के पास हुई, जहां एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। मृतका की पहचान फजलगंज सासाराम वार्ड 28 निवासी अयोध्या प्रसाद की पत्नी गुलाबो देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

    दोनों घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

    Loading

    No Comments