Human Live Media

HomeNewsUP Voter List 2026 जारी: 2 करोड़ से ज्यादा नाम हटे, ऐसे चेक करें अपना वोटर स्टेटस

UP Voter List 2026 जारी: 2 करोड़ से ज्यादा नाम हटे, ऐसे चेक करें अपना वोटर स्टेटस

उत्तर प्रदेश में करीब साढ़े पांच महीने तक चले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता
up-sir-last-date-update

उत्तर प्रदेश में करीब साढ़े पांच महीने तक चले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।

Table of Contents

    उन्होंने बताया कि राज्य में अब कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता हैं। इस दौरान जहां 84 लाख से ज्यादा नए वोटर्स जुड़े, वहीं 2024 के मुकाबले करीब 2.06 करोड़ नाम लिस्ट से हटाए गए हैं। यह अभियान कुल 166 दिनों तक चला।

    दो करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम कटे

    अक्टूबर 2025 में जब मतदाता सूची को फ्रीज किया गया था, तब राज्य में करीब 15.44 करोड़ वोटर्स थे। लेकिन अब जारी फाइनल लिस्ट में यह संख्या घटकर 13.39 करोड़ रह गई है। यानी करीब 2 करोड़ से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मृतक, स्थान बदलने वाले, डुप्लीकेट और गलत जानकारी वाले मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

    यूपी में मतदाताओं की स्थिति

    कुल मतदाता: 13,39,84,792

    पुरुष: 7.30 करोड़ (54.54%)

    महिला: 6.09 करोड़ (45.46%)

    इस बार जेंडर रेशियो घटकर 834 हो गया है, जो पहले 866 था। सबसे ज्यादा कमी महिला मतदाताओं में दर्ज की गई है।

    42 लाख से ज्यादा पुरुष वोटर बढ़े

    राज्य में पुरुष मतदाताओं की संख्या में 42 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या में भी करीब 42 लाख का इजाफा हुआ है, हालांकि कुल आंकड़ों में कटौती अधिक रही।

    इन जिलों में बढ़े वोटर्स

    प्रदेश के कई जिलों में मतदाताओं की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिनमें
    प्रयागराज, लखनऊ, जौनपुर, बरेली और गाजियाबाद शामिल हैं।

    ऐसे चेक करें अपना नाम

    कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकता है। इसके लिए
    चुनाव आयोग की वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाकर अपनी जानकारी भरनी होगी।

    नाम नहीं है तो क्या करें

    अगर किसी कारण आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो आप Form-6 भरकर दोबारा आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आपका नाम जोड़ा जा सकता है।

    SIR अभियान की प्रमुख तारीखें

    विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 27 अक्टूबर 2025 को हुई थी।
    ड्राफ्ट लिस्ट 6 जनवरी 2026 को जारी हुई।
    दावा और आपत्ति की प्रक्रिया 6 जनवरी से 6 मार्च 2026 तक चली।
    अंतिम सूची 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की गई।

    Loading

    Comments are off for this post.