Human Live Media

HomeStateBiharरोहतास में यूरिया और अन्य उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, किसानों से सुक्ष्म पोषक तत्व लगाने का आग्रह

रोहतास में यूरिया और अन्य उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, किसानों से सुक्ष्म पोषक तत्व लगाने का आग्रह

सासाराम, 20 सितंबर 2025: रोहतास जिले में खरीफ-2025 के लिए यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की गई
IMG-20250920-WA0015

सासाराम, 20 सितंबर 2025:

Table of Contents

    रोहतास जिले में खरीफ-2025 के लिए यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। जिला कृषि पदाधिकारी और कृषि विभाग के निर्देश पर जिले में लगातार ऑनलाइन एवं ऑफलाइन खुदरा और थोक उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जा रही है।

     

    जिले में खरीफ वर्ष 2025 में उर्वरकों की कुल आवश्यकता इस प्रकार थी:

     

    यूरिया: 60,400 एमटी

     

    डीएपी: 21,150 एमटी

     

    एमओपी: 4,800 एमटी

     

    एनपीके: 10,900 एमटी

     

    एसएसपी: 4,400 एमटी

     

     

    वहीं, प्राप्त उर्वरक इस प्रकार हैं:

     

    यूरिया: 50,779.255 एमटी

     

    डीएपी: 13,887.80 एमटी

     

    एमओपी: 2,364.400 एमटी

     

    एनपीके: 18,865.900 एमटी

     

    एसएसपी: 19,654.12 एमटी

     

     

    दिनांक 18.09.2025 तक कुल वितरण:

     

    यूरिया: 47,122.310 एमटी

     

    डीएपी: 9,492.325 एमटी

     

    एमओपी: 1,248.955 एमटी

     

    एनपीके: 14,967.730 एमटी

     

    एसएसपी: 9,647.350 एमटी

     

     

    इसके अलावा जिले में यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की बिक्री निर्धारित मूल्य पर खुदरा विक्रेताओं द्वारा की जा रही है। किसानों से अनुरोध है कि मिट्टी की उत्पादकता बनाए रखने के लिए NPK के साथ-साथ कैल्सियम, मैग्नीशियम, सल्फर, आयरन, बोरिक एसिड, जिंक, कॉपर, मोलिब्डेनम एवं क्लोरिन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व भी मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार लगाएँ।

     

    जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अब तक 328 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जा चुकी है, जिनमें:

     

    8 खुदरा विक्रेताओं का अनुज्ञप्ति रद्द

     

    3 निलंबित

     

    5 से स्पष्टीकरण मांगा गया

     

     

    दिनांक 18 एवं 19 सितंबर 2025 को प्रखण्ड सासाराम, नोखा एवं राजपुर में औचक निरीक्षण किया गया। आज भी जिले में विभिन्न गठित दलों द्वारा लगातार छापेमारी जारी है।

     

    किसान किसी भी अनियमितता या अधिक मूल्य पर यूरिया विक्रय की शिकायत जिला कृषि पदाधिकारी, रोहतास – 9031644282 या जिला कृषि नियंत्रण कक्ष – 9471458498 पर कर सकते हैं।

     

    कृषि निदेशालय, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन की यह सुनिश्चितता है कि रोहतास जिले में खरीफ-2025 के लिए उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

    Loading

    No Comments