Human Live Media

HomeNewsउरी हाइड्रो प्रोजेक्ट में मजदूरों पर गिरा मलबा, तीन घायल; एक का पैर फ्रैक्चर

उरी हाइड्रो प्रोजेक्ट में मजदूरों पर गिरा मलबा, तीन घायल; एक का पैर फ्रैक्चर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में उरी स्थित एनएचपीसी के उरी-I हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में हादसा हो गया। मंगलवार देर रात प्रोजेक्ट
WhatsApp Image 2026-11-04 at 6.34.29 PM

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में उरी स्थित एनएचपीसी के उरी-I हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में हादसा हो गया। मंगलवार देर रात प्रोजेक्ट की सुरंग में काम के दौरान मलबा गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) बारामूला में भर्ती कराया गया है।

Table of Contents

    अधिकारियों के मुताबिक, हादसा प्रोजेक्ट के स्टेज-II के 4B सेक्शन में एडिट-4 के भीतर हुआ। उस समय मजदूर खुदाई के बाद जमा मलबे को हटाने यानी फेस-लोडिंग का काम कर रहे थे। इस परियोजना का निर्माण कार्य मैक्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कर रही है।

    दो मजदूरों को मामूली चोट, एक का पैर टूटा

    हादसे में घायल मजदूरों की पहचान उरी के बांडी निवासी 38 वर्षीय चंगेज खान, गरकोट निवासी 45 वर्षीय शकूर दीन और 55 वर्षीय अब्दुल करीम के रूप में हुई है।

    अधिकारियों ने बताया कि चंगेज खान और शकूर दीन को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, अब्दुल करीम के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घटना के बाद तीनों को पहले घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर अस्पताल पहुंचाया गया।

    सुरक्षा उपायों के बाद दोबारा शुरू हुआ काम

    अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद प्रोजेक्ट स्थल पर ढलान को सुरक्षित करने और मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए। इसके बाद निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया। इस घटना का पुलिस ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

    Loading

    Comments are off for this post.