Last updated: December 25th, 2025 at 09:14 am

डेहरी-ऑन-सोन।
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित सुनियोजित हमलों और दीपूचंद्र दास की नृशंस हत्या के विरोध में सोमवार को डेहरी में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर में आक्रोश रैली निकाली गई और बांग्लादेशी कट्टरपंथियों का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
बजरंग दल कार्यालय से शुरू हुई आक्रोश रैली शहर के अंबेडकर चौक, डेहरी बाजार होते हुए थाना चौक पहुंची। रैली के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। थाना चौक पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेशी कट्टरपंथियों का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने की मांग की।
विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस मामले को मजबूती से उठाने और पीड़ित हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। आक्रोश रैली व पुतला दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
![]()
No Comments