Human Live Media

HomeStateBihar211 नोखा विधानसभा में मतदान 11 नवंबर को, नामनिर्देशन-पत्र जमा करने की प्रक्रिया जारी

211 नोखा विधानसभा में मतदान 11 नवंबर को, नामनिर्देशन-पत्र जमा करने की प्रक्रिया जारी

सासाराम/रोहतास  – 211 नोखा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधानसभा के सदस्य के निर्वाचन हेतु मतदान 11 नवंबर, 2025 को
IMG-20251013-WA0061

सासाराम/रोहतास  – 211 नोखा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधानसभा के सदस्य के निर्वाचन हेतु मतदान 11 नवंबर, 2025 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन से जुड़ी अहम तिथियां और नामनिर्देशन-पत्र से संबंधित प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कर दी गई है।

Table of Contents

     

    निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामनिर्देशन-पत्र रिटर्निंग ऑफिसर या रवि राज, सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजपुर को अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) से किसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच जमा किए जा सकते हैं। यह कार्य निर्वाची पदाधिकारी, 211 नोखा विधानसभा-सह-उप विकास आयुक्त, रोहतास के कार्यालय वेश्म् (समाहरणालय, सासाराम स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के प्रथम तल) में किया जाएगा।

     

    निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामनिर्देशन-पत्र का प्रारूप भी उपरोक्त स्थान और समय पर अभिप्राप्त किया जा सकेगा।

     

    नामनिर्देशन-पत्र की संवीक्षा 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म् में की जाएगी।

     

    यदि कोई अभ्यर्थी अपनी अभ्यर्थिता वापस लेना चाहता है, तो वह या उसके प्रस्थापक या निर्वाचन अभिकर्त्ता, जो अभ्यर्थी द्वारा लिखित रूप में प्राधिकृत हो, 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को अपराह्न 3 बजे से पहले कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

     

    निर्वाचन अधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों और मतदाताओं से निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने और समयबद्ध रूप से नामनिर्देशन-पत्र जमा करने की अपील की है।

    Loading

    No Comments