Last updated: October 14th, 2025 at 05:41 am

बिक्रमगंज – 213 काराकाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधानसभा के सदस्य के निर्वाचन हेतु मतदान 11 नवंबर, 2025 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन से जुड़ी अहम तिथियां और नामनिर्देशन-पत्र संबंधी प्रक्रियाएं निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कर दी गई हैं।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामनिर्देशन-पत्र रिटर्निंग ऑफिसर या राहुल कुमार सिंह, सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, काराकाट को अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) से किसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच जमा किए जा सकते हैं। यह कार्य निर्वाची पदाधिकारी, 213 काराकाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज के कार्यालय प्रकोष्ठ, अनुमंडल कार्यालय, बिक्रमगंज में किया जाएगा।
नामनिर्देशन-पत्र की संवीक्षा 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में की जाएगी।
यदि कोई अभ्यर्थी अपनी अभ्यर्थिता वापस लेना चाहता है, तो वह या उसके प्रस्थापक या निर्वाचन अभिकर्त्ता, जो अभ्यर्थी द्वारा लिखित रूप में प्राधिकृत हो, 23 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 3 बजे से पहले कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
निर्वाचन अधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों और मतदाताओं से निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने और समयबद्ध रूप से नामनिर्देशन-पत्र जमा करने की अपील की है।
![]()
No Comments