Human Live Media

HomeStateBiharरोहतास में मतदान जागरूकता अभियान के तहत आयोजित मतदान शपथ कार्यक्रम, महिलाओं की भागीदारी रही विशेष

रोहतास में मतदान जागरूकता अभियान के तहत आयोजित मतदान शपथ कार्यक्रम, महिलाओं की भागीदारी रही विशेष

रोहतास, 14 अक्टूबर 2025: रोहतास जिले के सभी प्रखंडों में मतदान जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज व्यापक स्तर पर मतदान
IMG-20251014-WA0021

रोहतास, 14 अक्टूबर 2025:

Table of Contents

    रोहतास जिले के सभी प्रखंडों में मतदान जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज व्यापक स्तर पर मतदान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड एवं जिला स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना और उन्हें शपथ के पालन के प्रति प्रोत्साहित करना है।

    कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे शपथ का पालन ईमानदारी से करें, क्योंकि उनका यह योगदान देश और बिहार के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और जिले के नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान कई प्रेरक स्लोगन लोगों के बीच सुनाई दिए, जैसे-

    “पहले जलपान, फिर मतदान”

    “आपका वोट, आपका भविष्य”

    यह जागरूकता अभियान ब्लॉक स्तर तक आयोजित किया गया, जिसमें BDO, BPRO, BCO समेत अन्य अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान में विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। महिलाएं, जो पहले घर तक ही सीमित थीं, आज इस कार्यक्रम के माध्यम से सामूहिक रूप से जागरूक हो रही हैं और सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

    कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मतदान के दौरान मिलने वाली विशेष सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। जिसमें महिलाओं के लिए अलग से कतार, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष कमरे जैसी सुविधाओं का विवरण शामिल है। महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और अपनी खुशी व्यक्त की।

    जिला प्रशासन के अनुसार, इस मतदान जागरूकता अभियान को युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है और यह कार्यक्रम जिले के अंतिम प्रखंड तक इसी तरह जारी रहेगा। पदाधिकारी गण ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

    यह कार्यक्रम न केवल मतदाता जागरूकता बढ़ाने में मदद कर रहा है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

    Loading

    No Comments