Human Live Media

HomeNewsबंगाल में मतदाता सूची अपडेट तेज, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

बंगाल में मतदाता सूची अपडेट तेज, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत नई पूरक सूची जारी कर दी गई है। चुनाव अधिकारी
WhatsApp Image 2026-04-03 at 3.58.19 PM

पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत नई पूरक सूची जारी कर दी गई है। चुनाव अधिकारी कार्यालय के अनुसार अब तक 52 लाख से ज्यादा लंबित मामलों को सुलझाया जा चुका है।

Table of Contents

    करीब सात लाख मामलों पर अभी काम बाकी है, जिन्हें सात अप्रैल तक पूरा करने की योजना बनाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया के दौरान लगभग 90 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं।

    मालदा में बढ़ा तनाव, प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमला

    मतदाता सूची संशोधन को लेकर मालदा जिले में हालात एक बार फिर बिगड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने वैध नाम हटाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।सुजापुर में हाईवे जाम के बाद, गुरुवार को नारायणपुर क्षेत्र में फिर से सड़क जाम किया गया।

    इंग्लिशबाजार के यादुपुर इलाके में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।पुलिस के पहुंचते ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और एक पुलिस चालक घायल हो गया।

    Loading

    Comments are off for this post.