Last updated: February 28th, 2026 at 12:26 pm

धर्मनगरी वाराणसी में WSC ओसम क्लब द्वारा पीएनयू क्लब में ब्रज की तर्ज पर फूलों की भव्य होली का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय परिधान—लहंगा चोली, अनारकली सूट आदि—में सजी महिलाओं ने नृत्य, गीत और रंगों के साथ होली के उत्सव को यादगार बना दिया। मंच को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था, वहीं पंजाबी ढोल की थाप और फूलों की होली इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, टॉफी खिलाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं, जिससे कार्यक्रम का माहौल प्रेम और सौहार्द से भर उठा।
कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों, नृत्य-गीत प्रतियोगिताओं और आकर्षक उपहारों की भी व्यवस्था की गई थी। उपहारों के प्रायोजक के रूप में Senco Gold & Diamonds ने सहयोग प्रदान किया। क्लब की डायरेक्टर एवं समाजसेविका श्रीमती सोनी जायसवाल, जो विमेंस स्पिरिट क्रिएशन सोसाइटी की अध्यक्ष भी हैं, ने पूरे कार्यक्रम का संचालन और संयोजन किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा आयोजित हर कार्यक्रम प्रेम और एकता के संदेश के साथ किया जाता है। उनके अनुसार, होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी गिले-शिकवे मिटाकर प्रेम के बंधन में बंधने का पर्व है। सात रंगों से सजी होली जीवन में साथ रहने और एक-दूसरे का सहयोग करने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर क्लब की सदस्याएं—रूबी, रेखा, कीर्ति, आरती, अंजना, नीलम, पूजा, गौरी, कृष्णा, सैनी, बलजीत, शकुंतला, मनीषा, किरण, प्रतिमा, सुधा, स्वाती, रागिनी, सुमन, तनु, जया, सायना, नेत्रा, वर्षा प्रधान सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सोनी जायसवाल ने संस्था की ओर से सभी को उपहार भेंट किए और उनके जीवन में सदैव प्रेम, मिठास और रंगों की बहार बनी रहने की कामना की। अंत में उन्होंने सेनको शोरूम के मैनेजर अभिषेक जी, प्रकाश जी एवं उनकी टीम का आभार प्रकट करते हुए सभी को आगामी होली की शुभकामनाएं दीं।
![]()
Comments are off for this post.