Human Live Media

HomeNewsबिहार के प्रमुख मेलों के लिए सरकार ने जारी किए ₹8.24 करोड़, श्रावणी और राजगीर मलमास मेले को मिला बड़ा बजट

बिहार के प्रमुख मेलों के लिए सरकार ने जारी किए ₹8.24 करोड़, श्रावणी और राजगीर मलमास मेले को मिला बड़ा बजट

बिहार सरकार ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले प्रमुख मेलों के सफल संचालन और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए कुल
Bihar-CM-Samrat-Choudhary-Governor-Syed-ata-haisnan

बिहार सरकार ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले प्रमुख मेलों के सफल संचालन और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए कुल 8.24 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विभिन्न जिलों को आवश्यक बजट जारी कर दिया है, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Table of Contents

    राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे अधिक राशि राजगीर मलमास मेले के लिए आवंटित की गई है। वहीं, श्रावणी मेले के आयोजन के लिए भी करीब 2.75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

    विभाग के अनुसार, अब तक चार प्रमुख मेलों के लिए बजट जारी किया जा चुका है। इनमें राजगीर मलमास मेला, श्रावणी मेला, दरभंगा का वीर लौरिक मेला और रामनवमी मेला शामिल हैं। इन आयोजनों के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर यह राशि खर्च की जाएगी।

    मंत्री ने बताया कि बिहार में हर वर्ष लगभग चार दर्जन मेलों का आयोजन होता है। इनमें कई मेले धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व रखते हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक मेलों को राजकीय मेले का दर्जा प्राप्त है।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ विशेष मेलों का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा कराया जाता है, जबकि अधिकांश मेलों की जिम्मेदारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पास होती है। सरकार का उद्देश्य सभी मेलों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

    Loading

    Comments are off for this post.