Human Live Media

HomeNewsनॉर्थ ज़ोन नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मोहम्मद क़ैस ने जीता कांस्य पदक

नॉर्थ ज़ोन नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मोहम्मद क़ैस ने जीता कांस्य पदक

जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी मोहम्मद क़ैस ने तीसरी नॉर्थ ज़ोन नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते
WhatsApp Image 2026-06-29 at 12.29.32 PM

जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी मोहम्मद क़ैस ने तीसरी नॉर्थ ज़ोन नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 26 से 28 जून तक श्रीनगर में आयोजित की गई।

Table of Contents

    इस चैंपियनशिप का आयोजन जम्मू-कश्मीर अमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ने अमेच्योर सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

    मोहम्मद क़ैस का यह कांस्य पदक उनके खेल करियर की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है।

    चैंपियनशिप के समापन समारोह में अमेच्योर सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव नरिंदर पाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, श्रीनगर टाइम्स के संपादक साहिल यूसुफ़ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

    इस अवसर पर फेडरेशन और एसोसिएशन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Loading

    Comments are off for this post.