Human Live Media

HomeNewsMLC बनने के बाद पवन सिंह का बड़ा विजन, बोले- बिहार में फिल्म सिटी बनाना मेरी प्राथमिकता

MLC बनने के बाद पवन सिंह का बड़ा विजन, बोले- बिहार में फिल्म सिटी बनाना मेरी प्राथमिकता

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित सभी नए सदस्यों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ
Pawan-Singh-5-2026-07-110c17514a8dcdbbec01bc9e6e982c2c-1200×675

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित सभी नए सदस्यों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पटना स्थित विधान परिषद के उप भवन (एनेक्सी) में आयोजित समारोह में पहली बार विधान परिषद पहुंचे भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने भी एमएलसी के रूप में अपने नए राजनीतिक सफर की शुरुआत की।

Table of Contents

    शपथ ग्रहण समारोह में जदयू, भाजपा, लोजपा (रामविलास) और राजद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। कार्यक्रम में विधान परिषद के सभापति ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

    शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत में पवन सिंह ने बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की अपनी प्राथमिकता साझा की। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि बिहार में एक आधुनिक फिल्म सिटी का निर्माण हो, ताकि राज्य के युवाओं को अभिनय, संगीत और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें।

    पवन सिंह ने कहा कि वह एक कलाकार हैं और चाहते हैं कि बिहार के प्रतिभाशाली युवाओं को अपने ही राज्य में मंच और रोजगार मिले। उनका मानना है कि फिल्म सिटी बनने से स्थानीय कलाकारों को बाहर जाने की जरूरत कम होगी और भोजपुरी फिल्म उद्योग को नई पहचान मिलेगी।

    उन्होंने “जय भोजपुरी, जय बिहार” का नारा देते हुए कहा कि वे बिहार में रहकर ही अपनी कला और समाज दोनों के लिए काम करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भोजपुरी सिनेमा और बिहार की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

    Loading

    Comments are off for this post.