Human Live Media

HomeNewsबरुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा मोड़, क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी की एनकाउंटर में मौत, हथियार छीनकर भागने का आरोप

बरुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा मोड़, क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी की एनकाउंटर में मौत, हथियार छीनकर भागने का आरोप

पश्चिम बंगाल के चर्चित बरुईपुर रेप और हत्या मामले में मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो
_123585194_8576d4e2-b3b6-4e99-9f3f-aca95dcdcf44.jpg

पश्चिम बंगाल के चर्चित बरुईपुर रेप और हत्या मामले में मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को घटना का पुनर्निर्माण (क्राइम सीन रीक्रिएशन) कराने के लिए ले जाया गया था।

Table of Contents

    इसी दौरान उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों का हथियार छीनने और मौके से भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    यह मामला दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर क्षेत्र का है, जहां 12 वर्षीय किशोरी शनिवार शाम घर से बाहर निकली थी और इसके बाद लापता हो गई। अगले दिन उसका शव पास के एक तालाब से बरामद हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने बच्ची को जबरन अपने साथ ले जाते देखा था और उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई।

    घटना के बाद बढ़ा था जनाक्रोश

    किशोरी का शव मिलने के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क और रेलवे ट्रैक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण सियालदह-नामखाना रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ, जबकि कई घंटों तक सड़क यातायात भी बाधित रहा।

    स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव भी देखने को मिला। पथराव की घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

    राजनीतिक बयानबाजी भी तेज

    इस घटना को लेकर राज्य की राजनीति भी गरमा गई। मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग लगातार उठती रही। वहीं पीड़ित परिवार से मिलने को लेकर भी राजनीतिक विवाद सामने आया, जिससे यह मामला और चर्चा में आ गया।

    फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपी की मौत मुठभेड़ के दौरान हुई है और पूरे घटनाक्रम की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है।

    Loading

    Comments are off for this post.