Human Live Media

HomeStateBiharएथेनॉल और नितिन गडकरी पर पोस्ट पड़े भारी, मनीष कश्यप समेत 4 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर FIR दर्ज

एथेनॉल और नितिन गडकरी पर पोस्ट पड़े भारी, मनीष कश्यप समेत 4 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर FIR दर्ज

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप सहित चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ नागपुर साइबर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
images (45)

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप सहित चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ नागपुर साइबर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और एथेनॉल से जुड़ी कथित भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Table of Contents

    शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई

    यह कार्रवाई भाजपा सोशल मीडिया सेल, नागपुर शहर के अध्यक्ष शिशिर त्रिपाठी की शिकायत के बाद की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए कुछ वीडियो और पोस्ट में तथ्यहीन एवं भ्रामक दावे किए गए, जिससे आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।

    इन इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

    पुलिस ने इस मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप के अलावा इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर Desi Boys NCR, हर्षित राठी और अंकलेश इनवाते (Akkaspeaks) के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। जांच एजेंसियां संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो की जांच कर रही हैं।

    क्या हैं आरोप?

    एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर एथेनॉल नीति और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जुड़े ऐसे दावे साझा किए, जिन्हें शिकायतकर्ता ने भ्रामक और बिना पर्याप्त प्रमाण के बताया है। पुलिस अब यह जांच करेगी कि इन पोस्टों में साझा की गई जानकारी तथ्यात्मक रूप से सही थी या नहीं।

    किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?

    नागपुर साइबर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 356 और 296 तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Loading

    Comments are off for this post.