Human Live Media

HomeStateBiharEOU का बड़ा एक्शन: आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के 6 ठिकानों पर छापेमारी

EOU का बड़ा एक्शन: आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के 6 ठिकानों पर छापेमारी

पटना: बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सासाराम (रोहतास) के लघु
768-512-26784651-thumbnail-16×9-eou

पटना: बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सासाराम (रोहतास) के लघु सिंचाई प्रमंडल में तैनात कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में शिकंजा कस दिया है। बुधवार सुबह ईओयू की टीम ने पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित उनके छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

Table of Contents

    EOU के अनुसार, गुप्त सूचना और प्रारंभिक जांच में अभियंता के पास उनकी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले। इसके आधार पर 29 जुलाई 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज किया गया। विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट मिलने के बाद डीएसपी स्तर के अधिकारियों की निगरानी में यह कार्रवाई की जा रही है।

    जांच में सामने आया है कि अभियुक्त के पास 1.19 करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति होने के साक्ष्य मिले हैं। यह उनकी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में लगभग 85.05 प्रतिशत अधिक बताई गई है।

    ईओयू की टीम पटना के दानापुर स्थित आदमपुर और आशोपुर में मौजूद फ्लैटों की तलाशी ले रही है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर स्थित ससुराल, सासाराम के कार्यालय, डेहरी ऑन सोन के सरकारी आवास तथा बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र स्थित पैतृक घर पर भी एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद बरामद दस्तावेजों, नकदी, संपत्तियों और अन्य जब्त सामान का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। फिलहाल सभी स्थानों पर जांच जारी है।

    Loading

    Comments are off for this post.