Human Live Media

HomeNewsममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की रिश्तेदार बृष्टि मुखर्जी की मंगलवार, 1 सितंबर 2026
mamata-banerjee

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की रिश्तेदार बृष्टि मुखर्जी की मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को मौत हो गई। 28 वर्षीय बृष्टि का शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट इलाके के कुसुंबा गांव स्थित उनके घर की दूसरी मंजिल पर मिला।

Table of Contents

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बृष्टि का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    रामपुरहाट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बृष्टि की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि बृष्टि मुखर्जी, ममता बनर्जी के ममेरे भाई निखिल मुखर्जी की बेटी थीं। मौत की परिस्थितियों को लेकर पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

    Loading

    Comments are off for this post.