Human Live Media

HomeNewsPM मोदी के जन्मदिन पर पुतिन का खास संदेश, जमकर की तारीफ; भारत-रूस रिश्तों पर कही बड़ी बात

PM मोदी के जन्मदिन पर पुतिन का खास संदेश, जमकर की तारीफ; भारत-रूस रिश्तों पर कही बड़ी बात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है।
modi_putin_afp

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है। भारत में रूसी दूतावास की ओर से पुतिन का बधाई संदेश साझा किया गया है।

Table of Contents

    अपने संदेश में पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता, समझदारी और दूरदर्शिता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान किया जाता है। पुतिन ने भारत और रूस के रिश्तों को मजबूत करने में मोदी की भूमिका को भी अहम बताया।

    पुतिन ने अपने हालिया भारत दौरे का जिक्र करते हुए नई दिल्ली में मिले स्वागत और सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत सीधी, ठोस और उपयोगी रही।

    साथ ही पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी की सूझबूझ और दूरदर्शिता की भी सराहना की। रूसी राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत और रूस कई अहम मुद्दों पर मिलकर काम करते रहेंगे।

    Loading

    Comments are off for this post.