Last updated: October 4th, 2026 at 12:34 pm

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद पवन सिंह के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी प्रतिमा देवी के लिए दुआ की है।
अस्पताल से मां के साथ पवन सिंह ने शेयर की तस्वीर
पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से मां के साथ एक तस्वीर साझा की। फोटो में प्रतिमा देवी अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं, जबकि पवन सिंह उन्हें गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ पवन सिंह ने बेहद भावुक कैप्शन लिखा—“माई हमार दुनिया।” इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी मां के प्रति भावनाएं जाहिर कीं।
दोस्त ने भी की मां के लिए प्रार्थना
पवन सिंह के करीबी दोस्त प्रियांशु सिंह ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रतिमा देवी की तबीयत की जानकारी साझा की। उन्होंने अस्पताल की तस्वीर पोस्ट करते हुए लोगों से उनके जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने की अपील की।
ज्योति सिंह ने भी मां के लिए मांगी दुआ
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपनी सास प्रतिमा देवी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने भगवान से उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने और लंबी उम्र की कामना की। ज्योति सिंह ने अपनी पोस्ट में प्रतिमा देवी के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।
मां के बेहद करीब हैं पवन सिंह
पवन सिंह कई मौकों पर अपनी मां के प्रति अपने लगाव का जिक्र कर चुके हैं। पारिवारिक आयोजनों और छठ पूजा जैसे मौकों पर भी वह अक्सर अपनी मां के साथ नजर आते हैं। हाल ही में अपने रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में भी पवन सिंह मां के पैर दबाते हुए भावुक दिखाई दिए थे।
उस दौरान उन्होंने मां के प्रति अपने लगाव को जाहिर करते हुए कहा था, “माई खत्म तो पवन खत्म।” अब मां की तबीयत खराब होने की खबर के बाद उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर प्रतिमा देवी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
![]()
Comments are off for this post.