Human Live Media

HomeCricketभारत-पाकिस्तान ODI वर्ल्ड कप मैच का जबरदस्त क्रेज, टिकटों के लिए 1 लाख से ज्यादा आवेदन

भारत-पाकिस्तान ODI वर्ल्ड कप मैच का जबरदस्त क्रेज, टिकटों के लिए 1 लाख से ज्यादा आवेदन

क्रिकेट फैंस के बीच भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर एक बार फिर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा
WhatsApp Image 2026-10-09 at 11.24.34 PM

क्रिकेट फैंस के बीच भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर एक बार फिर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ICC पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 में दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के टिकटों के लिए एक लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मुताबिक, टिकट बैलेट खुलने के बाद टूर्नामेंट के मुकाबलों के लिए आवेदन की संख्या तेजी से बढ़ी है।

Table of Contents

    ICC की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के टिकटों के लिए अब तक 10 लाख से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। एक अक्टूबर को टिकट बैलेट शुरू होने के बाद 3.20 लाख से ज्यादा फैंस ने रजिस्ट्रेशन कर अपनी पसंद के मैचों के लिए आवेदन किया है।

    टिकटों की मांग के मामले में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला सबसे आगे है। ICC के मुताबिक, 10 अक्टूबर को निर्धारित इस मैच के लिए एक लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और भारत के मुकाबले के लिए 86 हजार से अधिक, जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के लिए 80 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं।

    टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच सात नवंबर को प्रस्तावित प्री-सीडेड सुपर 7 मुकाबले को लेकर भी फैंस की दिलचस्पी बनी हुई है। इस मैच के लिए अब तक 75 हजार से ज्यादा आवेदन मिलने की जानकारी दी गई है। वहीं, जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने वाले फाइनल के लिए लगभग 65 हजार आवेदन मिल चुके हैं।

    तीन देशों में खेला जाएगा वर्ल्ड कप

    ICC पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। 14 टीमों के इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें बड़े मुकाबलों पर रहेंगी। ICC के मुताबिक, टिकटों की शुरुआती कीमत 158 दक्षिण अफ्रीकी रैंड से शुरू होकर प्रमुख मुकाबलों के लिए 514 रैंड तक है। टिकट योजना में परिवारों, छात्रों, पेंशनभोगियों और स्थानीय दर्शकों के लिए भी विशेष विकल्प रखे गए हैं।

    ICC के CEO संजोग गुप्ता ने कहा कि टिकट बैलेट खुलने के शुरुआती 48 घंटों से कुछ अधिक समय में दस लाख आवेदन मिलना टूर्नामेंट को लेकर प्रशंसकों के उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अफ्रीका के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि करीब दो दशक बाद पुरुषों का एक बड़ा ICC टूर्नामेंट इस महाद्वीप में लौट रहा है।

    ICC के अनुसार, टिकट बैलेट के लिए रजिस्ट्रेशन और पसंद के मैच चुनने की सुविधा 21 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी।

    Loading

    Comments are off for this post.