Human Live Media

HomeStateBiharतेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, बोले- बिहार में जनता सुरक्षित नहीं, पुलिस बनी भक्षक

तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, बोले- बिहार में जनता सुरक्षित नहीं, पुलिस बनी भक्षक

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की
Untitled-design-(4)-1780991213464

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की सम्राट सरकार पर निशाना साधते हुए उसे हर मोर्चे पर विफल करार दिया है। मधुबनी रवाना होने के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध और अव्यवस्था का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Table of Contents

    तेजस्वी यादव ने मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित बलिराजगढ़ में हुई फायरिंग की घटना का जिक्र करते हुए सरकार से जवाब मांगा। इस मामले में एएसआई की गोली से एक व्यक्ति की मौत होने का आरोप है। तेजस्वी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब पुलिस ही लोगों की जान लेने लगेगी, तो आम जनता सुरक्षा की उम्मीद किससे करेगी?

    नेता प्रतिपक्ष ने रोशन यादव मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही संघर्ष करना पड़ रहा है। तेजस्वी ने सरकार से इन मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग की।

    वहीं, NDA की ओर से निकाली जा रही पदयात्रा को लेकर भी तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने इसे वोट चोरी के आरोपों से जुड़े लोगों को बचाने की कोशिश बताया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव से जुड़े विवादों में जिम्मेदार लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है।

    तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और चुनावी मुद्दों को लेकर सियासी टकराव तेज होने के आसार हैं।

    Loading

    Comments are off for this post.