Human Live Media

HomeNewsअखिलेश यादव पर योगी का बड़ा हमला, उत्तराखंड महोत्सव में सैफई और भैंस चराने वाले बयान से मचा सियासी बवाल

अखिलेश यादव पर योगी का बड़ा हमला, उत्तराखंड महोत्सव में सैफई और भैंस चराने वाले बयान से मचा सियासी बवाल

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज होती
images – 2026-11-12T193912.581

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज होती दिखाई दे रही है। लखनऊ में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव के मंच से योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर ऐसा तंज कसा, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।

Table of Contents

    मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताते हैं। ऐसे लोगों को यह याद रखना चाहिए कि अगर उत्तराखंड की बेटी नहीं होती तो वे सैफई में भैंस चरा रहे होते। योगी का यह बयान अखिलेश यादव की मां और उत्तराखंड से उनके पारिवारिक संबंधों की ओर इशारा माना जा रहा है।

    बुधवार को गोमती नदी के किनारे आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड की संस्कृति और अपनी जड़ों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड का पानी पीया है और वहां का अन्न खाया है। चुनौतियों को स्वीकार करना और उनसे मुकाबला करना उनके स्वभाव का हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का भी उल्लेख किया।

    योगी ने माफिया के प्रति सहानुभूति दिखाने वाले लोगों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को उत्तराखंड की परंपराओं और जनभावनाओं की चिंता नहीं होती, लेकिन जब किसी दुर्दांत माफिया के प्रति सहानुभूति जताने की बात आती है तो उनकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।

    मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की सैन्य परंपरा की तारीफ करते हुए कहा कि इस देवभूमि ने देश को कई वीर सैनिक दिए हैं। उन्होंने सीडीएस जनरल अनिल चौहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा में उत्तराखंड के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

    कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने ‘उत्तराखंड दर्पण स्मारिका 2026’ का लोकार्पण किया। साथ ही पद्मश्री विजय प्रसाद और वीणा तिवारी को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

    Loading

    Comments are off for this post.