Human Live Media

HomeNewsLadakh Election 2026: कारगिल से जंस्कार तक मतदान की धूम, पंचायत और नगर निकाय चुनाव में उमड़े वोटर

Ladakh Election 2026: कारगिल से जंस्कार तक मतदान की धूम, पंचायत और नगर निकाय चुनाव में उमड़े वोटर

लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर शनिवार को मतदान जारी है। स्थानीय स्तर पर अपने प्रतिनिधियों
WhatsApp Image 2026-11-21 at 10.31.30 AM

लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर शनिवार को मतदान जारी है। स्थानीय स्तर पर अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कारगिल, द्रास, सांकू और जंस्कार के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Table of Contents

    अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी क्षेत्रों के पंचायत हलकों में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव को स्थानीय लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत करने और ग्रामीण स्तर पर जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

    कारगिल के वार्ड नंबर-4 स्थित डेथंग मतदान केंद्र पर नगर निकाय चुनाव के लिए सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। बड़ी संख्या में लोग अपने वार्ड के प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे।

    वहीं, सांकू के थांगडंबुर मतदान केंद्र पर भी मतदान की शुरुआत उत्साहजनक रही। यहां कई मतदाताओं ने सुबह ही वोट डालकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुरक्षा और मतदान व्यवस्था को लेकर भी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

    लद्दाख के इन चुनावों में चुने जाने वाले स्थानीय प्रतिनिधियों की भूमिका पंचायतों और नगर निकायों के कामकाज में महत्वपूर्ण होगी। ऐसे में मतदाताओं की भागीदारी को क्षेत्र में जमीनी लोकतंत्र के लिए अहम माना जा रहा है।

    Loading

    Comments are off for this post.