Last updated: November 24th, 2026 at 08:21 am

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में पुलिस ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त की गई बाइक हीरो पैशन है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JK18B 6130 बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत दर्ज FIR नंबर 84/2026 के सिलसिले में की गई है। मामला शोपियां के हीरपोरा पुलिस स्टेशन में दर्ज है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कथित तौर पर आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद UAPA की धारा 25(1) के तहत आवश्यक मंजूरी मिलने पर बाइक को जब्त कर लिया गया।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Comments are off for this post.