Human Live Media

HomeNewsजम्मू-कश्मीर के कठुआ में मिला ‘PIA’ लिखा विमाननुमा गुब्बारा, पुलिस ने कब्जे में लिया

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मिला ‘PIA’ लिखा विमाननुमा गुब्बारा, पुलिस ने कब्जे में लिया

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से इलाके में हलचल मच गई। मरहीन तहसील के
WhatsApp Image 2026-11-25 at 1.21.45 PM

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से इलाके में हलचल मच गई। मरहीन तहसील के हांडे चक गांव में हवाई जहाज के आकार का एक गुब्बारा बरामद हुआ है, जिस पर अंग्रेजी में ‘PIA’ लिखा हुआ है।

Table of Contents

    जानकारी के मुताबिक, सफेद और पीले रंग का यह गुब्बारा बुधवार सुबह करीब 11 बजे गांव के रहने वाले बंटी (सतपाल के बेटे) को दिखाई दिया। गुब्बारे पर लिखे ‘PIA’ शब्द और उसके विमान जैसे आकार को देखकर उन्होंने इसकी सूचना तुरंत मरहीन पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गुब्बारा कहां से आया और इसके गांव तक पहुंचने की वजह क्या है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Loading

    Comments are off for this post.