Human Live Media

HomeNewsकांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, बोले- पार्टी के प्रति उनकी वफादारी हमेशा याद रहेगी

कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, बोले- पार्टी के प्रति उनकी वफादारी हमेशा याद रहेगी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद के निधन से राजनीतिक जगत में शोक
WhatsApp Image 2026-11-27 at 11.29.23 AM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति पीरजादा सईद की निष्ठा और जनसेवा में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Table of Contents

    राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि पीरजादा मोहम्मद सईद के निधन की खबर बेहद दुखद है। इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं परिवार, दोस्तों और समर्थकों के साथ हैं।

    जानकारी के मुताबिक, 73 वर्षीय पीरजादा मोहम्मद सईद का गुरुवार देर रात जम्मू में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 2024 के विधानसभा चुनाव में अनंतनाग सीट से जीतकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा पहुंचे थे।

    पीरजादा सईद कांग्रेस के अनुभवी नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने 1987, 2002 और 2008 में कोकरनाग विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा, वह जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी JKPCC के अध्यक्ष भी रह चुके थे। अपने राजनीतिक सफर के दौरान उन्होंने अलग-अलग सरकारों में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

    उनके निधन के बाद अनंतनाग समेत जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल है। शुक्रवार को अनंतनाग के दमहाल अचाबल स्थित उनके पैतृक स्थान पर नमाज-ए-जनाजा अदा की जाएगी, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

    Loading

    Comments are off for this post.