Human Live Media

HomeStateBiharएस.एन. कॉलेज गेट पर गिरा विशाल वृक्ष, समाजसेवियों की तत्परता से टली दुर्घटना

एस.एन. कॉलेज गेट पर गिरा विशाल वृक्ष, समाजसेवियों की तत्परता से टली दुर्घटना

कोचस रोहतास। शामल खैर देव स्थित एस.एन. कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर शुक्रवार को एक विशाल वृक्ष अचानक
IMG-20250902-WA0066

कोचस रोहतास। शामल खैर देव स्थित एस.एन. कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर शुक्रवार को एक विशाल वृक्ष अचानक गिर पड़ा। वृक्ष गिरने से कॉलेज का मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और राहगीरों के साथ छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। भारी भरकम पेड़ सड़क पर गिर जाने से गंभीर दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो गई थी।

Table of Contents

     

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय समाजसेवी अनुराग भारद्वाज “निरज” ने तत्काल पहल की। उन्होंने बिना विलंब किए वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और वृक्ष को हटाने का कार्य शुरू किया।

     

    वहीं इस सामाजिक प्रयास में प्रद्युम्न पाण्डेय भी सक्रिय रूप से सहयोगी बने। दोनों समाजसेवियों ने वन विभाग की टीम के आने से पहले ही अपने स्तर पर वृक्ष के भारी हिस्सों को हटाने का प्रयास किया, ताकि राहगीरों को कुछ हद तक राहत मिल सके। उनके इस प्रयास से मुख्य मार्ग आंशिक रूप से सुगम हो गया और आवागमन फिर से शुरू होने लगा। बाद में वन विभाग के कर्मियों ने मशीनों की मदद से वृक्ष को पूरी तरह हटाकर सड़क को सामान्य कर दिया।

     

    स्थानीय नागरिकों का कहना था कि यदि समाजसेवी तत्परता नहीं दिखाते, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। वृक्ष के नीचे वाहन या राहगीर आने की संभावना बनी हुई थी। ऐसे में उनकी त्वरित पहल से न केवल यातायात बहाल हुआ बल्कि एक बड़ी दुर्घटना भी टल गई।

     

    लोगों ने दोनों समाजसेवियों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे कार्य जनहित की मिसाल पेश करते हैं। अनुराग भारद्वाज “निरज” और प्रद्युम्न पाण्डेय ने संकट की घड़ी में जो सहयोगात्मक भूमिका निभाई, वह युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

    Loading

    No Comments