Human Live Media

HomeStateBiharसेना से रिटायर होकर DFCCIL सुरक्षा बल में शामिल हुए जवानों का हुआ सम्मान, उत्कृष्ट कार्य पर मिला कैश अवार्ड

सेना से रिटायर होकर DFCCIL सुरक्षा बल में शामिल हुए जवानों का हुआ सम्मान, उत्कृष्ट कार्य पर मिला कैश अवार्ड

सासाराम। भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति के बाद देश सेवा की राह चुनने वाले जवानों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें
IMG-20250912-WA0021

सासाराम। भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति के बाद देश सेवा की राह चुनने वाले जवानों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें शुक्रवार को सम्मानित किया गया। आरपीएफ परिसर में आयोजित विशेष सम्मेलन में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के सुरक्षा बल में कार्यरत अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया।

Table of Contents

    जवानों की सेवा भावना को सराहा

    सम्मेलन के दौरान मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं सीनियर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सेना से सेवा पूरी करने के बाद DFCCIL में योगदान दे रहे जवान देशहित में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जवानों का अनुभव और अनुशासन रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएगा।

    बेहतर कार्य पर मिला कैश अवार्ड

    कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों को कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि यह पुरस्कार न सिर्फ प्रोत्साहन है, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा भी है।

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

    सम्मेलन में जवानों को संबोधित करते हुए विनोद कुमार सिंह ने आरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि DFCCIL में मालगाड़ियों के सुचारू संचालन, पटरियों की सुरक्षा और संभावित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए सभी जवान चौकसी बरतें। उन्होंने गश्त को और सघन बनाने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

    अधिकारियों की रही उपस्थिति

    सम्मान समारोह के दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर संजय कुमार, DFCCIL के अवर निरीक्षक कैप्टन डी.के. सिंह, अरविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जवानों ने अपने अनुभव साझा किए और बेहतर कार्य के लिए निरंतर तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।

    Loading

    No Comments