Last updated: September 29th, 2025 at 03:26 am

रोहतास जिले के बघैला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आहार में डूबने से शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बघैला थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी रविंद्र शर्मा के पुत्र अभिराज कुमार के रूप में हुई है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया है।दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हादसा
मृतक के पिता रविंद्र शर्मा ने बताया कि अभिराज शनिवार की दोपहर घर से खाना खाने के बाद दोस्तों के साथ नहाने गया था, लेकिन तकरीबन 2 घंटे पश्चात कुछ ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि उनका बेटा आहार में डूब गया है। आनन-फानन में अन्य ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उसे आहर से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के पश्चात मृत घोषित कर दिया।
घर का बुझ गया इकलौता चिराग
पिता ने यह भी बताया कि अभिराज उनका इकलौता पुत्र था और बीते शुक्रवार को हीं मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए फॉर्म भरा था। वहीं पुत्र के वियोग में मां गीता देवी एवं चार बड़ी बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां बार-बार मूर्छित हो रही है और आसपास की महिलाएं किसी तरह उन्हें ढांढस दे रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता टेंपू चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, लेकिन इकलौते पुत्र के जाने से पूरा परिवार बेसुध पड़ा है।
![]()
No Comments