Last updated: October 12th, 2025 at 06:35 am

रोहतास (11 अक्टूबर 2025) : आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त, नोडल पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान की समीक्षा करना और इसे और प्रभावी बनाने के तरीकों पर मंतव्य साझा करना था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक मतदाता जागरूकता अभियान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जाए।
इस दिशा में साइकिल रैली, प्रभात फेरी, रंगोली, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक और लोक संगीत प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन कर जनता, विशेषकर युवाओं और महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।
बैठक में सभी पदाधिकारियों के कार्यों का बंटवारा भी किया गया और यह निर्णय लिया गया कि समय-समय पर स्वीप कोषांग की बैठकें आयोजित करके अभियान की समीक्षा की जाएगी और आवश्यक सुधार किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान जागरूकता अभियान में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में रोहतास जिले का मतदान प्रतिशत सबसे अधिक बढ़ सके।
![]()
No Comments