Human Live Media

HomeStateBiharजिला पदाधिकारी रोहतास ने लोक शिकायत निवारण द्वितीय अपील में 6 मामलों का किया निस्तारण, अनुपस्थित लोक प्राधिकार और अपीलार्थियों को अगले दौर में सुनवाई का निर्देश

जिला पदाधिकारी रोहतास ने लोक शिकायत निवारण द्वितीय अपील में 6 मामलों का किया निस्तारण, अनुपस्थित लोक प्राधिकार और अपीलार्थियों को अगले दौर में सुनवाई का निर्देश

रोहतास, 11 अक्टूबर 2025। जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा आज लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अंतर्गत प्राप्त 31 अपील आवेदनों
IMG-20251011-WA0028

रोहतास, 11 अक्टूबर 2025।

Table of Contents

    जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा आज लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अंतर्गत प्राप्त 31 अपील आवेदनों पर सुनवाई की गई। इस दौरान कुल छः मामलों का निस्तारण किया गया। सुनवाई में कुछ लोक प्राधिकार, जैसे अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम/बिक्रमगंज और भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, निर्वाचन कार्य में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो पाए। ऐसे मामलों की सुनवाई अगली निर्धारित तिथि पर होगी।

     

    शेष मामलों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम -1, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग कोचस, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सासाराम और कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम उपस्थित रहे। वहीं, दस अपीलार्थी सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहे।

     

    लोक प्राधिकार द्वारा प्रस्तुत अनुपालन प्रतिवेदनों के आधार पर सुनवाई की गई और दोनों पक्षों की दलीलों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के दौरान रवि शंकर शर्मा, ददन सिंह, चंदन पासवान, हरी सिंह, निलेश कुमार उपाध्याय और रंजन कुमार के शिकायतों का निराकरण कर उन्हें निष्पादित किया गया।

     

    शेष अपील मामलों में लोक प्राधिकार को निर्देश दिए गए हैं कि अगली सुनवाई में अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। इसके साथ ही, परिवादों के निस्तारण हेतु लोक प्राधिकार को कई आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए।

    Loading

    No Comments