Human Live Media

HomeStateBiharसासाराम में नामांकन के तुरंत बाद महागठबंधन प्रत्याशी गिरफ्तार, झारखंड के गढ़वा में हत्या कांड से जुड़ा है मामला

सासाराम में नामांकन के तुरंत बाद महागठबंधन प्रत्याशी गिरफ्तार, झारखंड के गढ़वा में हत्या कांड से जुड़ा है मामला

सासाराम। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन सासाराम विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सत्येंद्र
IMG-20251020-WA0023

सासाराम। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन सासाराम विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को नामांकन के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सत्येंद्र साह अनुमंडल कार्यालय कक्ष से बाहर निकलते ही करगहर थाना की पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Table of Contents

     

    जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र साह झारखंड के गढ़वा जिले में दर्ज एक पुराने हत्या कांड के आरोपित हैं। सासाराम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार वन ने बताया कि गढ़वा कांड संख्या 320/2004 में सत्येंद्र साह पर आईपीसी की धारा 395, 397 और 120बी के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी था।

     

    पुलिस पहले से ही नामांकन स्थल के आसपास तैनात थी। जैसे ही सत्येंद्र साह ने नामांकन प्रक्रिया पूरी की, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय गढ़वा के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

     

    बताया जाता है कि करगहर थाना क्षेत्र के बालापुर निवासी सत्येंद्र साह वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (जे) के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे। उस चुनाव में उन्हें छह हजार से अधिक वोट मिले थे। करीब तीन वर्ष पूर्व उनकी पत्नी ने सासाराम नगर निगम से मेयर पद के लिए भी चुनाव लड़ा था।

    Loading

    No Comments