Last updated: October 22nd, 2025 at 01:49 am

रोहतास। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मंगलवार को 207-चेनारी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) श्री मुदवतु एम. नायक, IAS ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने रोहतास प्रखंड स्थित चेक पोस्ट का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ऑब्जर्वर महोदय ने चेक पोस्ट पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और यह सुनिश्चित किया कि सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से संपन्न हों। उन्होंने कहा कि आयोग के आदेशों का पालन प्रत्येक स्तर पर सख्ती से किया जाए।
श्री नायक ने नामांकन प्रक्रिया में शामिल कर्मियों को सतर्कता, तत्परता और निष्पक्षता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि “स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
ऑब्जर्वर महोदय ने यह भी निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। साथ ही सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने पर बल दिया।
![]()
No Comments