Human Live Media

HomeStateBiharकैमूर डीएम एवं एसपी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

कैमूर डीएम एवं एसपी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

भभुआ (कैमूर):  शुक्रवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से भभुआ नगर परिषद के विभिन्न खतरनाक घाटों
IMG-20251024-WA0012

भभुआ (कैमूर):  शुक्रवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से भभुआ नगर परिषद के विभिन्न खतरनाक घाटों का निरीक्षण किया गया एवं दिए गए सुरक्षा के आवश्यक निदेश।

Table of Contents

     

    छठ पर्व को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने भभुआ नगर के विभिन्न खतरनाक घाटों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाटों की स्थिति, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, रोशनी एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

     

    जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी, गोताखोरों की व्यवस्था, निगरानी दल एवं महिला पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

     

    निरीक्षण के दौरान नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

    Loading

    No Comments