Human Live Media

HomeStateBiharकाराकाट में प्रेक्षक योगेश कुमार ने डीएवी अदमापुर में डाक मतपत्र मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

काराकाट में प्रेक्षक योगेश कुमार ने डीएवी अदमापुर में डाक मतपत्र मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

काराकाट (रोहतास): बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 को लेकर बुधवार को काराकाट विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन प्रेक्षक श्री योगेश कुमार (आई.ए.एस.)
IMG-20251029-WA0015

काराकाट (रोहतास): बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 को लेकर बुधवार को काराकाट विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन प्रेक्षक श्री योगेश कुमार (आई.ए.एस.) ने डीएवी अदमापुर, रोहतास स्थित डाक मतपत्र मतदान केंद्र (Postal Ballot Voting Centre) का निरीक्षण किया।

Table of Contents

     

    निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने मतदान केंद्र पर उपस्थित निर्वाचन कर्मियों, पुलिस बल एवं अन्य स्टाफ से मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने वाले कर्मियों की पहचान, गोपनीयता और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

     

    प्रेक्षक श्री योगेश कुमार ने मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए यह सुनिश्चित किया कि डाक मतपत्र मतदान पूरी तरह गोपनीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो। उन्होंने मतदान पेटियों की सीलिंग, मतपत्रों के सुरक्षित संधारण और मतगणना से पूर्व सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की भी जांच की।

     

    निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता की संभावना न रहे। इस अवसर पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

     

    प्रेक्षक श्री योगेश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव–2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, और इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन अनिवार्य है।

    Loading

    No Comments