Last updated: November 1st, 2025 at 01:13 am

डेहरी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए डेहरी से सीटिंग विधायक फतेह बहादुर सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने यह कार्रवाई उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के आरोप में की है।
राजद के प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, विधायक फतेह बहादुर सिंह ने पार्टी की ओर से घोषित अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरकर संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन किया है। इसे गंभीर मानते हुए पार्टी नेतृत्व ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निष्कासित करने का निर्णय लिया है।
पत्र में कहा गया है कि फतेह बहादुर सिंह अब आगामी छह वर्षों तक राजद की प्राथमिक सदस्यता से वंचित रहेंगे। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे संगठन की एकजुटता बनाए रखें और अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दें।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नेतृत्व लगातार उन नेताओं पर निगरानी रख रहा है जो आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने या गुटबाज़ी करने में लिप्त हैं। बताया जाता है कि प्रदेश नेतृत्व ने ऐसे और भी मामलों पर रिपोर्ट मांगी है।
![]()
No Comments